Ticker

6/recent/ticker-posts

Bid'at Kabhi Baanjh Nahi Hoti — Ek Sochne Par Majboor Kar Dene Wali Baat

Aaj Hum bol Rahe Hain Aap hamari nahi sun rahe hain ek din ye Khurafat aur behayai is Qadar badh jayegi ki us Waqt Aap boliyega aur aapki nasal aapki nahi sunegi

Bismillahir Rahmanir Raheem

जब कभी बिदअत की बात होती है तो एक जुमला सुनने को मिलता है कि Bid'at Kabhi Baanjh Nahi Hoti. आख़िर क्यूं? इसके कहने के पीछे क्या वजह है? इसको समझना बेहद ज़रूरी है ताकि हम गुमराही से बाहर निकल सकें और सही दीन को समझ सकें। 

कभी आपने सोचा है कि जब कभी दीन में एक छोटी-सी नई रस्म शुरू होती है तो आगे चलकर कितनी बड़ी शक्ल ले लेती है?

शुरुआत में कोई काम सिर्फ एक खास दिन किया जाता है। फिर उसे नेक और सवाब का काम समझा जाने लगता है। उसके बाद उस दिन के लिए खास इबादत, खास दुआ, खास जलसा या खास रस्म तय हो जाती है। कुछ समय बाद उसमें और चीज़ें जुड़ती चली जाती हैं। फिर एक ऐसी पीढ़ी आती है जो यह समझने लगती है कि “यह तो हमारे दीन का हिस्सा है, इसे कैसे छोड़ा जा सकता है?”वो लोग उसे दीन का ज़रूरी हिस्सा समझने लगते हैं।लेकिन पीछे पलट कर कोई इस हक़ीक़त को समझने की कोशिश नहीं करता कि वाक़ई ये दीन का हिस्सा है या हमारे बड़े बुजुर्गों के कारनामे। 

यहीं से एक बहुत अहम सवाल पैदा होता है:

अगर कोई काम नबी करीम ﷺ और सहाबा-ए-किराम के ज़माने में दीन का हिस्सा नहीं था, तो बाद में वह दीन का हिस्सा कैसे बन गया?

इसी हक़ीक़त को समझाने के लिए कहा जाता है:

“Bid'at Kabhi Baanjh Nahi Hoti”

यह हदीस के अल्फ़ाज़ नहीं, बल्कि एक गहरी इस्लाही बात है। इसका मतलब यह है कि दीन में जब कोई नई रस्म दाखिल होती है तो अक्सर वह अकेली नहीं रहती। उसके साथ धीरे-धीरे नई रस्में, नए तरीके और नई दीनी बातें जुड़ती चली जाती हैं।

आज हमारे सामने ईद मिलाद, मुहर्रम और शब-ए-बरात जैसे कई मौके हैं, जिनके बारे में मुसलमानों के बीच अलग-अलग ख्यालात पाए जाते हैं। इसलिए इस विषय को सिर्फ जज़्बात से नहीं, बल्कि क़ुरआन, सहीह हदीस और नबी ﷺ के तरीके की रोशनी में समझना बहुत ज़रूरी है।


Ek chhoti si Bid'at ya rasm Aage chal kar Deen ka hissa ban jata hai
Bid'at sunnat ki dushman aur aakhirat ki Barbadi hai

यह लेख "Bid'at Kabhi Baanjh Nahi Hoti" किसी की नीयत पर फैसला करने के लिए नहीं, बल्कि एक अहम सवाल पर सोचने के लिए है:

क्या हम दीन को उसी तरह निभा रहे हैं जिस तरह नबी करीम ﷺ ने हमें सिखाया था, या समय के साथ दीन के नाम पर कुछ ऐसी रस्में भी हमारी ज़िंदगी में शामिल हो गई हैं जिनकी हमें दोबारा जांच करने की ज़रूरत है?

आइए, बिना किसी बहस और ज़िद के, सिर्फ दलील और सच्चाई की तलाश में इस पूरे मामले को आज के दौर में दीन के नाम पर हो रही ईद मिलाद, मुहर्रम और शब-ए-बरात जैसी मिसालों से समझने की कोशिश करते हैं।

👉 Mohabbat ka asal taqaaza kya hai? Kya Mohabbat Sirf zuban se iqrar ka Naam hai? Padhen Yahan Haqeeqat 


बिदअत क्या है?

बिदअत का आसान मतलब है:

दीन में ऐसी नई इबादत या ऐसा नया दीन का तरीका शामिल करना, जिसका सबूत नबी करीम ﷺ से न मिले और न ही उसकी असल दीन में मौजूद हो। 

रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:

“जिसने हमारे इस दीन में ऐसी चीज़ निकाली जो इसमें से नहीं है, वह रद्द है।”
(सहीह बुखारी, 2697; सहीह मुस्लिम, 1718)

एक दूसरी हदीस में नबी ﷺ ने फ़रमाया:

“हर नई चीज़ बिदअत है और हर बिदअत गुमराही है।”
(सहीह मुस्लिम, 867)

इसलिए दीन के मामले में हमें बहुत सावधान रहना चाहिए।

हर नया काम बिदअत नहीं होता। मोबाइल, इंटरनेट, माइक, प्रिंटिंग मशीन, कंप्यूटर और दूसरी दुनिया की चीज़ें नई हैं, लेकिन ये दीन में नई इबादत नहीं हैं।

बिदअत का मामला उस समय होता है जब किसी नए काम को दीन और इबादत का हिस्सा समझकर किया जाए।

इस्लाम एक पूरा और मुकम्मल दीन है। अल्लाह तआला ने क़ुरआन में फ़रमाया:

“आज मैंने तुम्हारे लिए तुम्हारा दीन मुकम्मल कर दिया...”(सूरह अल-माइदा 5:3)

जब अल्लाह तआला ने दीन को पूरा कर दिया, तो फिर दीन के नाम पर ऐसी नई इबादत या रस्म जोड़ने की ज़रूरत नहीं है, जिसका सबूत नबी करीम ﷺ और सहाबा-ए-किराम रज़ि अल्लाहु अन्हुम से नहीं मिलता।

👉 Ek chhoti si Bid'at kaise Aage chal kar badhte badhte Badi Bidat ban jati hai Padhen Yahan 


“बिदअत कभी बाँझ नहीं होती” का क्या मतलब है?

इस बात को एक आसान मिसाल से समझिए। अगर किसी जगह एक नई दीन की रस्म शुरू हुई, तो शुरुआत में शायद सिर्फ वही एक काम हो।

कुछ समय बाद लोग कहेंगे:

  • इस दिन खास इबादत करनी चाहिए।
  • इस दिन खास नमाज़ पढ़नी चाहिए।
  • इस दिन खास दुआ पढ़नी चाहिए।
  • इस दिन खास खाना बनाना चाहिए।
  • इस दिन खास जलसा होना चाहिए।
  • इस दिन जुलूस निकालना चाहिए।
  • इस काम की खास फ़ज़ीलत है।

इस तरह एक रस्म के साथ कई और रस्में जुड़ सकती हैं। फिर नई पीढ़ी जब यह सब देखती है तो उसे लगता है:

“यह तो हमारे दीन का हिस्सा है।” हमारे बड़े बुजुर्गों ने ऐसा ही किया है। 

इसका जीता जागता मिसाल हमारे सामने है जैसे ईद मिलाद, मुहर्रम और शब-ए-बरात। 

यही वजह है कि कहा जाता है:

“Bid'at Kabhi Baanjh Nahi Hoti”

यानी एक नई दीन की रस्म आगे चलकर कई दूसरी रस्मों को जन्म दे सकती है। आइए इसे कुछ मिसालों से समझें जो आज कल हमारे मुआशरे में देखा जाता है। 


1. ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ की मिसाल

सबसे पहले यह बात समझना ज़रूरी है कि नबी करीम ﷺ से मोहब्बत करना हर मुसलमान के ईमान का हिस्सा है।

अल्लाह तआला फ़रमाता है:

कह दीजिए: अगर तुम अल्लाह से मोहब्बत करते हो तो मेरी पैरवी करो, अल्लाह तुमसे मोहब्बत करेगा।”(सूरह आले-इमरान 3:31)

इस आयत से पता चलता है कि अल्लाह से मोहब्बत का सही रास्ता नबी ﷺ की पैरवी है।

अब सवाल यह है कि क्या नबी करीम ﷺ ने अपनी पैदाइश की खुशी में हर साल किसी खास तारीख को ईद या दीन का खास त्योहार मनाया?

नबी ﷺ ने अपनी पैदाइश के बारे में सोमवार के रोज़े के बारे में फ़रमाया:

“यह वह दिन है जिस दिन मैं पैदा हुआ और इसी दिन मुझ पर वही नाज़िल हुई।”
(सहीह मुस्लिम, 1162)

लेकिन नबी ﷺ ने अपनी पैदाइश की सालाना तारीख पर कोई खास त्योहार, जुलूस या खास इबादत का तरीका नहीं बताया।

न ही अबू बक्र रज़ि अल्लाहु अन्हु, उमर रज़ि अल्लाहु अन्हु, उस्मान रज़ि अल्लाहु अन्हु और अली रज़ि अल्लाहु अन्हु ने ऐसा किया।

नबी ﷺ से सबसे ज़्यादा मोहब्बत करने वाले सहाबा थे। अगर ऐसा करना दीन का जरूरी या खास सवाब वाला काम होता, तो सबसे पहले सहाबा ही इसे करते।

इसलिए हमें यह समझना चाहिए:

नबी ﷺ से मोहब्बत करना अलग बात है और मोहब्बत के नाम पर कोई नया दीन का तरीका बनाना अलग बात है।

नबी ﷺ से सच्ची मोहब्बत यह है कि हम उनकी सुन्नत पर चलें।

और एक खास बात की जिस दिन नबी ﷺ पैदा हुवे उस दिन तो उन्होंने रोज़ा रखा था तो रोज़ा रखना सुन्नत है जो आज हम करते नहीं और दूसरी बात की जिस दिन ईद हो उस दिन रोज़ा ही नहीं। 

तो ईद मिलाद मनाने का जश्न तो यहीं खत्म हो गया कि जिस दिन रोज़ा रखना है उस दिन कोई ईद ही नहीं। 

👉 Eid Milad un Nabi ﷺ sunnat hai ya Bid'at padhen Yahan Qur'an aur sunnat ki Roshni me 


ईद मिलाद में बिदअत बढ़ने का खतरा कैसे पैदा हुआ?

ईद मिलाद की शुरुआत जिसने भी की या आज जो कर रहे हैं वो नबी ﷺ की मुहब्बत में ही कर रहे हैं। तो यहां एक सोचने वाली बात है कि क्या नबी ﷺ से मुहब्बत करने का यही एक तरीका है जो न सुन्नत है और न ही फ़र्ज़? 

अब आइए असल बात की तरफ की बिदअत कैसे बढ़ती चली जाती है नए नए अंदाज और शक्ल में। आप ज़्यादा दूर नहीं आज से 20 या 25 साल पहले अपने बचपन के दिन में चले जाएं और सोचें कि पहले और आज के ईद मिलाद मनाने में क्या फर्क है आप खुद समझ जाएंगे। 

ये आप अच्छी तरह से जानते हैं कि शुरुआत सिर्फ नबी ﷺ की सीरत बयान करने से हुई। और उस वक्त इसे 12 रबीउल अव्वल नहीं बल्कि 12 वफ़ात के नाम से याद किया जाता था। लेकिन वक्त के साथ साथ धीरे धीरे 

  • फिर उसके साथ खास तारीख जोड़ दी गई।
  • फिर खास जलसा होने लगा।
  • फिर सजावट शुरू हुई।
  • फिर रोशनी लगाई गई।
  • फिर जुलूस शुरू हुआ।
  • फिर अलग-अलग रस्में जुड़ती गईं।
  • फिर डीजे और नाच गाने शुरू हर
  • फिर औरतें भी जुलूस में शामिल हुई

और आज ये हाल है कि इसमें बुत और मूर्तियां भी बनाई जा रही हैं और औरतों को हूर बनकर जुलूस के साथ निकाला जा रहा है। और तो  और बिदअत एक क़दम और आगे बढ़ी तो अब ईद मिलाद की नमाज़ भी शुरू हो गई है। 

अब इतना सब होने के बाद भी ये रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्योंकि अब की नई नस्ल को लगता है कि:

“अगर यह सब नहीं किया तो मिलाद पूरा नहीं होगा।”

यही वह जगह है जहां हमें रुककर सोचना चाहिए। क्यों कहा गया है कि Bid'at Kabhi Baanjh Nahi Hoti.

Ye video dekhen 

किसी काम का अच्छा उद्देश्य होना अपनी जगह है, लेकिन किसी काम को दीन की खास इबादत बनाने के लिए दलील चाहिए।


2. मुहर्रम की मिसाल

यहां एक जरूरी बात समझना बहुत ज़रूरी है। मुहर्रम खुद बिदअत नहीं है।मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का एक पवित्र महीना है। अल्लाह तआला ने चार महीनों को खास सम्मान दिया है और उनमें मुहर्रम भी शामिल है।

नबी करीम ﷺ ने फ़रमाया:

“रमज़ान के बाद सबसे अफ़ज़ल रोज़े अल्लाह के महीने मुहर्रम के रोज़े हैं।”
(सहीह मुस्लिम, 1163)

खास तौर पर आशूरा के रोज़े की बड़ी फ़ज़ीलत है।

इसलिए मुहर्रम में रोज़ा रखना सुन्नत है।

लेकिन मुहर्रम के नाम पर ऐसी नई रस्में बनाना जिनका सबूत नबी ﷺ और सहाबा से नहीं मिलता, उन्हें सुन्नत नहीं कहा जा सकता।

इसी तरह इमाम हुसैन رضي الله عنه की शहादत इस्लामी इतिहास का बहुत दुखद घटना है। उनसे मोहब्बत करना और उनकी शहादत को याद करना अपनी जगह है।

लेकिन दुख या मोहब्बत के नाम पर ऐसा खास तरीका अपनाना जिसे दीन की इबादत समझा जाए और जिसका सबूत नबी ﷺ से न मिले, उसके लिए अलग से दलील चाहिए।

इसलिए:

जज़्बात अपनी जगह हैं, लेकिन दीन का फैसला दलील से होता है।

मुहर्रम में बिदअत कैसे बढ़ी:

मुहर्रम का भी वही हाल है आप खुद अपने बचपन के दिन को याद कर लें। शुरुआत में सिर्फ ताज़ियादरी और कुछ करतब होते थे लेकिन आज देख लीजिए कि हमारी नई नस्ल कैसे मुहर्रम के हुर्मत वाले महीने में क्या क्या खुराफातें कर रही हैं। 
  • सड़कों को जाम किया जा रहा है 
  • नए नए स्टंट और करतब हो रहे हैं
  • डीजे और नाच गाने हो रहे हैं
  • औरतें भी इसमें शामिल हो रही हैं
  • ताज़ियादरी में मुकाबला हो रहा है
और इस दिन जो फ़र्ज़ और सुन्नत है उसे छोड़ कर हमारी ये नस्ल बे फ़िक्र हो कर करतब और करामात दिखाने में लगी है। यानी हर आने वाला साल पिछले साल के मुकाबले में कुछ नए स्टंट और ख़ुराफ़ात ले कर आ रहा है। 
और अब हाल ये है कि आप चाहे जितना भी चीखें चिल्लाएं ये इससे बाज़ नहीं आने वाले। 


3. शब-ए-बरात की मिसाल

शाबान की 15वीं रात को आम तौर पर शब-ए-बरात कहा जाता है।हदीसों में इस रात को कहा गया है:

लैलतुन-निस्फ़ मिन शाबान (यानि शाबान की 15वीं रात)

इस रात के बारे में कुछ रिवायतें मिलती हैं। उनकी सेहत के बारे में उलमा के बीच अलग-अलग बातें मिलती हैं इसलिए इस मामले में जल्दबाज़ी करने के बजाय सावधानी से सही दलील देखनी चाहिए।

और दलील जो मिलती है वो ये है कि शबान में नबी ﷺ कसरत से रोज़ा रखने की दलील मिलती है। 

हज़रत आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा फ़रमाती हैं:
“मैंने नबी ﷺ को शाबान के अलावा किसी महीने में इतना ज़्यादा रोज़े रखते हुए नहीं देखा। आप ﷺ शाबान के पूरे (अकसर) रोज़े रखते थे।”
 सहीह बुख़ारी (हदीस: 1969)
सहीह मुस्लिम (हदीस: 1156)
📝 वज़ाहत:
इस हदीस से साफ़ मालूम होता है कि नबी ﷺ शाबान में बहुत ज़्यादा नफ़्ली रोज़े रखते थे, ताकि रमज़ान की तैयारी हो सके और इबादत की आदत मज़बूत हो।
अब यहां गौर करने वाली बात है कि इस महीने में जो सुन्नत से साबित है उसपर अमल नहीं जो बिदअत में शुमार हो रहा है उसे सुन्नत और दीनी रस्म समझा जा रहा है। 

लेकिन एक बात साफ़ है:

  • अगर कोई व्यक्ति किसी खास रात के लिए ऐसी खास नमाज़, खास रकअत, खास सूरह, खास दुआ या खास तरीका तय कर दे जिसका पक्का सबूत नबी ﷺ से नहीं मिलता, तो उसे सुन्नत कहने के लिए दलील चाहिए।
  • इसी तरह कब्रिस्तान जाना अपनी जगह एक जायज़ काम हो सकता है, लेकिन किसी खास रात के लिए उसे ऐसी जरूरी धार्मिक रस्म बना देना जिसका सबूत नबी ﷺ से नहीं मिलता, अलग मामला है।

इसलिए याद रखें:

👉 यह बात समझ लेना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि जब किसी चीज़ का नाम ही शरीअत में मौजूद नहीं, तो उससे जुड़ी रस्में, त्योहार और ख़ास इबादतें अपने आप सवालों के घेरे में आ जाती हैं। किसी जायज़ काम को किसी खास तारीख से जोड़ देने से वह अपने आप सुन्नत नहीं बन जाता।

शब-ए-बरात में बिदअत कैसे बढ़ी ?

शब-ए-बरात में भी वही हाल है शुरुआत में लोग रात भर जग कर इबादत में गुजारते और क़ब्र की ज़ियारत करते थे। हलवा और मीठा पकवान बनाते। लेकिन आज मस्जिद से लेकर गलियाँ और फिर क़ब्रिस्तान हर जगह लाइटिंग और रोशनी। क़ब्रिस्तानों में भी चिराग़ और रोशनियां जैसे कोई जश्न हो रहा हो। और तो और आतिशबाज़ी का शोर शराबा भी हर साल बढ़ता जा रहा है। 
नबी ﷺ ने कब्रों की ज़ियारत को कहा था ताकि इब्रत मिले और आख़िरत की याद आए लेकिन यहां बिल्कुल इसके उलट हो रहा है। 

🔘 शाबान के रोज़े सुन्नत हैं, लेकिन इन्हें किसी एक रात या खास रस्म से जोड़ना दुरुस्त नहीं।
नबी ﷺ की सुन्नत पर अमल करते हुए नफ़्ली रोज़े, तौबा, ज़िक्र और रमज़ान की तैयारी करना ही सबसे बेहतर तरीका है न कि बिदअत का बढ़ावा। 


क्या हर नई चीज़ बिदअत है?

नहीं।

यह बात समझना बहुत जरूरी है।

आज हमारे पास:

  • मोबाइल फोन है।
  • इंटरनेट है।
  • कंप्यूटर है।
  • माइक्रोफोन है।
  • प्रिंटिंग मशीन है।
  • वेबसाइट और ब्लॉग हैं।

ये सब नई चीज़ें हैं।लेकिन इन्हें बिदअत इसलिए नहीं कहा जाएगा कि ये नबी ﷺ के ज़माने में नहीं थीं।

क्योंकि ये दीन की नई इबादत नहीं हैं बल्कि दीनी वर्साइल हैं। 

मिसाल के तौर पर माइक का इस्तेमाल करके कुरआन की आवाज़ लोगों तक पहुंचाना एक साधन है।

लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी नई इबादत को यह कहकर दीन का हिस्सा बना दे कि “हम इसे सवाब की खास इबादत समझते हैं”, तो उसके लिए शरीअत से दलील चाहिए।

इस फर्क को समझना बहुत जरूरी है।


क्या अच्छी नीयत से बिदअत सही हो जाती है?

बहुत से लोग कहते हैं:

“हमारी नीयत तो अच्छी है।”

अच्छी नीयत ज़रूर जरूरी है, लेकिन सिर्फ अच्छी नीयत किसी नए दीनी तरीके को सुन्नत नहीं बना देती।

मिसाल के तौर पर अगर कोई कहे:

“मैं अल्लाह की इबादत की अच्छी नीयत से फ़ज्र की तीन रकअत पढ़ूंगा।”

क्या अच्छी नीयत की वजह से तीन रकअत सही हो जाएंगी?

नहीं।

क्योंकि इबादत में सिर्फ नीयत नहीं, बल्कि सही तरीका भी जरूरी है।

इसीलिए एक मुसलमान के लिए दो चीज़ें बहुत जरूरी हैं:

1. इख़लास

इबादत सिर्फ अल्लाह के लिए हो।

2. सुन्नत की पैरवी

इबादत उसी तरीके से हो जिस तरीके से नबी ﷺ ने सिखाया।


बिदअत का सबसे बड़ा नुकसान क्या है?

बिदअत का सबसे बड़ा नुकसान सिर्फ यह नहीं कि कोई नई रस्म शुरू हो गई। इसका बड़ा नुकसान यह है कि धीरे-धीरे सुन्नत पीछे छूट सकती है।

बिदअत के फैलने का एक बड़ा नुकसान यह है कि वह सुन्नत पर पर्दा डाल देती है। जब नई रस्में दीन का हिस्सा समझी जाने लगती हैं, तो धीरे-धीरे लोगों की तवज्जो असली सुन्नत से हट सकती है।”

फिर कभी-कभी ऐसा होता है कि:

नई रस्म के लिए लोग पूरी तैयारी करते हैं, लेकिन सुन्नत के दूसरे जरूरी कामों में लापरवाही करते हैं।

  • दीनी फ़्राइज़ में कमी हो सकती है।
  • कुरआन पढ़ने से दूरी।
  • सच्चाई और ईमानदारी कम हो सकती है।
  • माता-पिता के हक़ भूल सकते हैं।
  • लेकिन एक खास रस्म को पूरा करने की चिंता बहुत ज्यादा हो सकती है।

इसलिए एक मुसलमान को सोचना चाहिए:

क्या मेरा ये अमल नबी ﷺ की सुन्नत के करीब कर रहा है या सिर्फ रस्मों को बढ़ावा दे रहा है?


“हमारे बुज़ुर्ग करते आए हैं” — क्या यही दलील है?

कई बार जब किसी रस्म के बारे में सवाल किया जाता है तो जवाब मिलता है:

“हमारे बुज़ुर्ग तो यह काम करते आए हैं।”

बुज़ुर्गों का सम्मान अपनी जगह है। लेकिन दीन की असली दलील यह नहीं कि कोई काम कितने सालों से किया जा रहा है।

दीन की दलील है:

  • कुरआन क्या कहता है?
  • नबी ﷺ ने क्या किया?
  • सहाबा ने कैसे समझा और अमल किया?

अगर किसी काम को दीन की इबादत कहा जा रहा है तो उसके लिए दलील चाहिए।


असली मोहब्बत किसे कहते हैं?

अगर हम सच में नबी करीम ﷺ से मोहब्बत करते हैं तो हमें उनकी सुन्नत को अपनी जिंदगी में लाना चाहिए।

  • नबी ﷺ नमाज़ के पाबंद थे — हम भी नमाज़ के पाबंद बनें।
  • नबी ﷺ सच बोलते थे — हम भी सच बोलें।
  • नबी ﷺ अमानतदार थे — हम भी अमानतदार बनें।
  • नबी ﷺ ने शिर्क से रोका — हम शिर्क से बचें।
  • नबी ﷺ ने बिदअत से सावधान किया — हम बिदअत से बचें।
  • नबी ﷺ ने लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया — हम भी अच्छा व्यवहार करें।

यही असली मोहब्बत है।

सिर्फ नारे लगाना और अपनी जिंदगी में सुन्नत की पैरवी न करना मोहब्बत की पूरी तस्वीर नहीं है।

👉 Mohabbat kya sirf zuban se iqrar ka Naam hai? Sachchi Mohabbat kaise ki jati hai Janne ke liye zarur padhen ise 


एक आसान सवाल हमेशा याद रखें

जब भी कोई नया रस्म दीन के नाम पर हमारे सामने आए तो तुरंत उसपर अमल करने के बजाय पहले खुद से यह सवाल करें:

“क्या इस काम को दीन की खास इबादत समझने का सबूत कुरआन और सहीह सुन्नत में मौजूद है?”

अगर सबूत है तो उसे अपनाइए। अगर सबूत नहीं है तो किसी भरोसेमंद आलिम से पूछकर अच्छी तरह जांच कीजिए।

क्योंकि दीन के मामले में सिर्फ जज़्बात से फैसला करना सही तरीका नहीं।


हमें क्या करना चाहिए?

हमें आपस में बहस करने और लड़ने के बजाय दलील और हिकमत के साथ समझाना चाहिए।

किसी व्यक्ति की नीयत का फैसला करना हमारा काम नहीं।

किसी को बुरा-भला कहना भी इस्लाह का तरीका नहीं।

हमारा काम यह है कि:

  • कुरआन को पढ़ें।
  • सहीह हदीस को समझें।
  • नबी ﷺ की सुन्नत को जानें।
  • सहाबा के तरीके को देखें।
  • हर इबादत में दलील तलाश करें।
  • सुन्नत को मज़बूती से थामे और अमल करें।

आखिरी बात

  • इस्लाम हमें नबी करीम ﷺ से मोहब्बत करना सिखाता है।
  • इस्लाम हमें अहले-बैत से मोहब्बत करना सिखाता है।
  • इस्लाम हमें सहाबा रज़ियल्लाहु अन्हुम की ताज़ीम करना सिखाता है।
  • इस्लाम हमें अल्लाह की इबादत करना सिखाता है।

लेकिन साथ ही इस्लाम हमें यह भी सिखाता है कि इबादत वही होनी चाहिए जो अल्लाह और उसके रसूल ﷺ ने सिखाई है।

इसीलिए “Bid'at Kabhi Baanjh Nahi Hoti ” इसके पीछे कहने के मक़सद को समझें, और हर उस अमल से बचने की कोशिश करें जिस पर शरीयत ए मुहम्मदिया ﷺ की मोहर न लगी हो। 

एक नई दीनी रस्म छोटी लग सकती है, लेकिन अगर लोग उसे दीन का हिस्सा समझ लें तो उसके साथ कई और रस्में जुड़ सकती हैं।

आज सिर्फ एक रस्म है।

कल उसके साथ दूसरी जुड़ सकती है।

फिर तीसरी।

और कुछ साल बाद नई पीढ़ी समझ सकती है कि ये सब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है।

इसलिए समझदारी इसी में है कि हम दीन में अपनी तरफ से कुछ जोड़ने के बजाय नबी ﷺ की बताई हुई सुन्नत को मजबूती से पकड़ें।

🤲 अल्लाह तआला हमें सही दीन समझने, बिदअत से बचने, सुन्नत पर चलने और दूसरों को भी प्यार और हिकमत के साथ सही बात समझाने की तौफीक़ अता फ़रमाए।

आमीन या रब्बल आलमीन।


👍🏽 ✍🏻 📩 📤 🔔
Like | Comment | Save | Share | Subscribe
Author
इस्लामी ब्लॉगर — सही दीन सीखें और समझें। दूसरों तक भी ज़रूर पहुंचाएं। 

FAQs — बिदअत कभी बाँझ नहीं होती

Q1. “बिदअत कभी बाँझ नहीं होती” का क्या मतलब है?

जवाब: इसका मतलब है कि दीन में जब कोई नई रस्म या इबादत शुरू होती है, तो अक्सर उसके साथ समय के साथ कई दूसरी रस्में भी जुड़ सकती हैं। यह एक इस्लाही बात है, हदीस के अल्फ़ाज़ नहीं हैं।

Q2. बिदअत किसे कहते हैं?

जवाब: दीन के मामले में बिदअत से मुराद ऐसी नई इबादत या दीन का ऐसा नया तरीका है जिसका सबूत नबी करीम ﷺ से न मिले और उसे अल्लाह का क़ुर्ब हासिल करने के लिए दीन का हिस्सा समझा जाए।

Q3. क्या हर नई चीज़ बिदअत होती है?

जवाब: नहीं। मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर, माइक्रोफोन और प्रिंटिंग मशीन जैसी नई चीज़ें बिदअत नहीं हैं। बिदअत का संबंध दीन में नई इबादत या नए धार्मिक तरीके को शामिल करने से है।

Q4. क्या नबी ﷺ ने बिदअत से मना फ़रमाया है?

जवाब: जी हाँ। नबी करीम ﷺ ने फ़रमाया: “जिसने हमारे इस दीन में ऐसी चीज़ निकाली जो इसमें से नहीं है, वह रद्द है।” (सहीह बुखारी, 2697; सहीह मुस्लिम, 1718)

Q5. क्या नबी ﷺ से मोहब्बत करना ज़रूरी है?

जवाब: जी हाँ। नबी करीम ﷺ से मोहब्बत ईमान का अहम हिस्सा है। लेकिन सच्ची मोहब्बत का सबसे बड़ा सबूत यह है कि इंसान नबी ﷺ की पैरवी करे और उनकी सुन्नत पर चले।

Q6. क्या ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ नबी ﷺ के ज़माने में मनाई गई थी?

जवाब: नबी ﷺ और सहाबा-ए-किराम के ज़माने में नबी ﷺ की पैदाइश की सालाना तारीख को ईद या धार्मिक त्योहार के रूप में मनाने का सबूत नहीं मिलता। नबी ﷺ ने अपनी पैदाइश के दिन सोमवार के रोज़े का ज़िक्र फ़रमाया था। (सहीह मुस्लिम, 1162)

Q7. क्या नबी ﷺ से मोहब्बत का मतलब मिलाद मनाना है?

जवाब: नबी ﷺ से मोहब्बत ज़रूरी है, लेकिन मोहब्बत का मतलब केवल एक खास दिन का जश्न मनाना नहीं है। असली मोहब्बत नबी ﷺ की सुन्नत को अपनाना और उनकी बताई हुई बातों पर अमल करना है।

Q8. क्या मुहर्रम बिदअत है?

जवाब: नहीं। मुहर्रम इस्लाम का एक पवित्र महीना है। इसमें रोज़ा रखना फ़ज़ीलत वाला अमल है। नबी ﷺ ने मुहर्रम के रोज़ों की फ़ज़ीलत बयान फ़रमाई है। (सहीह मुस्लिम, 1163) हाँ, मुहर्रम के नाम पर की जाने वाली हर रस्म को सुन्नत कहना सही नहीं है।

Q9. क्या आशूरा का रोज़ा बिदअत है?

जवाब: नहीं। आशूरा का रोज़ा नबी ﷺ की सुन्नत है और इसकी बड़ी फ़ज़ीलत है। इसलिए मुहर्रम और आशूरा के सही सुन्नती अमल को दूसरी धार्मिक रस्मों के साथ मिलाना ठीक नहीं।

Q10. शब-ए-बरात के बारे में क्या हुक्म है?

जवाब: 15 शाबान की रात के बारे में कुछ रिवायतें मिलती हैं और उनकी सेहत के बारे में उलमा के बीच अलग-अलग राय पाई जाती है। इसलिए इस रात के लिए किसी खास नमाज़, खास रकअत या खास तरीके को सुन्नत कहने से पहले उसकी सही दलील देखना ज़रूरी है।

Q11. क्या अच्छी नीयत से कोई नई इबादत करना सही हो जाती है?

जवाब: सिर्फ अच्छी नीयत किसी नए धार्मिक तरीके को सुन्नत नहीं बना देती। इबादत के लिए अच्छी नीयत के साथ नबी ﷺ की पैरवी भी ज़रूरी है।

Q12. क्या किसी काम का बहुत सालों से होते आना उसके सही होने की दलील है?

जवाब: नहीं। किसी रस्म के पुरानी होने से वह शरीअत की सुन्नत नहीं बन जाती। दीन के मामले में असली दलील क़ुरआन और सहीह सुन्नत है।

Q13. बिदअत का सबसे बड़ा नुकसान क्या है?

जवाब: बिदअत का एक बड़ा नुकसान यह है कि जब कोई नई धार्मिक रस्म बहुत मशहूर हो जाती है तो लोग धीरे-धीरे उसे दीन का ज़रूरी हिस्सा समझने लगते हैं। इससे कभी-कभी असली सुन्नत पर ध्यान कम हो जाता है।

Q14. क्या बिदअत से बचने का मतलब हर नई चीज़ को छोड़ देना है?

जवाब: नहीं। दुनिया की नई चीज़ें और सुविधाएं अलग हैं। बिदअत का संबंध उन नए धार्मिक तरीकों से है जिन्हें इबादत या अल्लाह का क़ुर्ब हासिल करने का खास तरीका समझा जाए।

Q15. अगर किसी रस्म में क़ुरआन पढ़ा जाए, ज़िक्र किया जाए या नात पढ़ी जाए तो क्या वह सुन्नत बन जाती है?

जवाब: ज़रूरी नहीं। क़ुरआन पढ़ना, ज़िक्र करना और नात पढ़ना अच्छे काम हो सकते हैं, लेकिन किसी खास तारीख या खास तरीके को दीन की तयशुदा इबादत बनाने के लिए अलग दलील चाहिए।

Q16. क्या बिदअत के मसले में लोगों से सख्ती से बात करनी चाहिए?

जवाब: नहीं। इस्लाह इल्म, दलील, अदब और हिकमत के साथ होनी चाहिए। किसी की नीयत का फैसला करना हमारा काम नहीं। हमें सही बात को अच्छे अंदाज़ में समझाना चाहिए।

Q17. बिदअत से बचने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

जवाब: क़ुरआन को समझना, सहीह हदीस पढ़ना, नबी ﷺ की सुन्नत सीखना और हर धार्मिक अमल से पहले यह देखना कि “क्या इसका सबूत नबी ﷺ से मिलता है?” यही बिदअत से बचने का सबसे अच्छा तरीका है।

Q18. असली मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ क्या है?

जवाब: असली मोहब्बत यह है कि इंसान नबी करीम ﷺ की सुन्नत को अपनी ज़िंदगी में अपनाए, उनके बताए हुए तरीके पर चले, उनके अख़लाक़ को अपनाए और उनकी दी हुई हिदायत पर अमल करे।

मोहब्बत सिर्फ ज़ुबान से कहने का नाम नहीं, बल्कि नबी ﷺ की पैरवी करने का नाम है।

Post a Comment

0 Comments